चैत्र मास की शुक्ल एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। पद्म पुराण के अनुसार कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। कामदा एकादशी व्रत के प्रभाव से मनुष्य प्रेत योनि से मुक्ति पाता है। कामदा एकादशी उपवास करने से ब्राह्मण की हत्या जैसे पाप से मुक्ति मिल जाती है।

कामदा एकादशी व्रत पूजन विधि - कामदा एकादशी के दिन सर्वप्रथम स्नान आादि से पवित्र होने के बाद संकल्प करके भगवान श्री विष्णु का पूजन करना चाहिए। विष्णु भगवान को फूल,फल,तिल, दूध, पंचामृत आदि पदार्थ अर्पित करना चाहिए। पूरे दिन बिना पानी पिए ( निर्जल) विष्णु जी के नाम का जप एवं कीर्तन करते हुए यह व्रत पूरा करना चाहिए। मान्यता है कि इस प्रकार से जो व्यक्ति चैत्र शुक्ल पक्ष में कामदा एकादशी का व्रत रखता है उसकी सभी प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति विष्णु कृपा से शीघ्र ही पूर्ण होती है। कामदा एकादशी व्रत करने से सभी प्रकार के पापों से शीघ्र ही मुक्ति मिल जाती है।

No comments:
Post a Comment